Site icon Dainik Savera Times

अक्टूबर तक कुल व्यय 23.94 लाख करोड़ और राजस्व प्राप्ति 15.90 लाख करोड़

नयी दिल्ली: सरकार को अक्टूबर 2023 तक कुल राजस्व प्राप्तियां 15,90,712 करोड़ रुपये रही है जो चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 58.6 प्रतिशत है और इस दौरान कुल व्यय 23,94,412 करोड़ रुपये रहा है जो बजट अनुमान का 53 प्रतिशत है। वित्त मंत्रालय ने आज यहां बताया कि इसमें 13,01,957 करोड़ रुपये कर राजस्व (केंद्र को शुद्ध) और 2,65,765 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व शामिल है। 22,990 करोड़ रुपये गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां है। गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में ऋण की वसूली 14,990 करोड़ रुपये और विविध पूंजी प्राप्तियां 8,000 करोड़ रुपये शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

Exit mobile version