Site icon Dainik Savera Times

Toyota Kirloskar की बिक्री February में 75 प्रतिशत बढ़ी

नई दिल्ली: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बुधवार को कहा कि उसकी थोक बिक्री फरवरी 2023 में सालाना आधार पर 75 प्रतिशत बढक़र 15,338 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल फरवरी में घरेलू बाजार में 8,745 इकाइयों की आपूर्ति की थी। टीकेएम के उपाध्यक्ष (बिक्री और रणनीतिक विपणन) अतुल सूद ने एक बयान में कहा, ”हम अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में ग्राहकों की लगातार रुचि देख रहे हैं। इसके चलते फरवरी 2023 में बहुत अच्छी वृद्धि हुई है।” उन्होंने कहा कि इस वृद्धि में अर्बन क्रूजर हाइराइडर और नयी इनोवा हाइक्रॉस का मुख्य रूप से योगदान है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में बेची जाती थीं 12 से 16 साल की लड़कियां, एक किशोरी के बदले मिलते थे 1.5 लाख, जानें पूरा मामला

Exit mobile version