Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

टोयोटा ने जुलाई में 21,911 इकाइयों की रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की

August 1, 2023

टोयोटा ने जुलाई में 21,911 इकाइयों की रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की

नयी दिल्ली: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने मंगलवार को बताया कि जुलाई में उसने 21,911 इकाइयों के साथ अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की। पिछले महीने डीलरों को कंपनी की कुल आपूर्ति 11 प्रतिशत बढक़र 21,911 इकाई हो गई, जबकि जुलाई 2022 में यह आंकड़ा 19,693 इकाई का था। समीक्षाधीन माह में कंपनी की घरेलू थोक बिक्री 20,759 इकाई रही, जबकि निर्यात 1,152 इकाई रहा। टीकेएम ने इससे पहले मई 2023 में 20,410 इकाइयां बेचकर अपनी सर्वश्रेष्ठ मासिक थोक बिक्री दर्ज की थी। टीकेएम के उपाध्यक्ष (बिक्री और रणनीतिक विपणन) अतुल सूद ने एक बयान में कहा, ”जुलाई का महीना कंपनी के लिए बहुत अच्छा रहा है। हम 21,911 इकाइयों के साथ रिकार्ड थोक बिक्री दर्ज करके रोमांचित हैं।”

ये भी पढ़ें: बंगाल के बाद अब पंजाब में भी पीएम के विजन की आंधी: तरुण चुग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें