Site icon Dainik Savera Times

टोयोटा की नवंबर में बिक्री 51 प्रतिशत बढक़र हुई 21,879 इकाई

नयी दिल्ली: टोयोटा किलरेस्कर मोटर की बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत बढक़र 17,818 इकाई हो गई।कंपनी ने पिछले साल नवंबर में 11,765 वाहन बेचे थे। टोयोटा किलरेस्कर मोटर की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, नवंबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 16,924 इकाई रही। वहीं 894 इकाइयों का निर्यात किया गया।

टोयोटा किलरेस्कर मोटर के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं रणनीतिक विपणन) अतुल सूद ने कहा, ‘‘ बेहतर बुकिंग से त्योहारी सीजन अच्छा रहा। हम यह देखकर खुश हैं कि बाजार में हमारे हर खंड को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। टीकेएम के अनुसार, इस वर्ष 2023 (जनवरी-नवंबर) तक उसकी संचयी बिक्री 40 प्रतिशत बढक़र 2,10,497 इकाई रही, जो 2022 की समान अवधि में 1,49,995 इकाई थी।

ये भी पढ़ें: जल्द लगेगा महंगाई का एक और झटका! इतने रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Exit mobile version