Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्राई ने वोडाफोन आइडिया पर लगाया एक करोड़ रुपये का जुर्माना

September 29, 2023

ट्राई ने वोडाफोन आइडिया पर लगाया एक करोड़ रुपये का जुर्माना

नयी दिल्ली: दूरसंचार विनियामक ट्राई ने दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड पर अनचाही कॉल एवं संदेशों पर रोक लगा पाने में नाकाम रहने पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उस पर यह जुर्माना 28 सितंबर को लगाया।

कंपनी ने कहा कि वह इस आदेश की समीक्षा कर रही है और इस संबंध में आगे उठाए जाने वाले कदम पर गौर कर रही है। दूरसंचार सेवा प्रदाता पर यह कार्रवाई ग्राहकों को अनचाही कॉल एवं एसएमएस पर रोक लगा पाने में नाकाम रहने पर की गई है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Digestive System को मजबूत करने में बेहद सहायक है Fiber और Healthy Fat

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें