Site icon Dainik Savera Times

अगस्त माह में UPI से 10.58 अरब रुपये का लेन-देन हुआ

मुंबई: इस बार अगस्त माह में मोबाइल ऐप यूपीआई ( यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस) के माध्यम से साढ़े 10 अरब रुपये से भी अधिक लेन-देन किए गये जो एक साल पहले इसी माह की तुलना में 61 प्रतिशत अधिक है। यह देश में डिजिटल भुगतान की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है।

नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया नेटवर्क ‘एक्स’ पर लिखा,
“ अगस्त`23 में 10 अरब से अधिक लेनदेन! आप अपने मोबाइल से यूपीआई के साथ तत्काल निर्बाध भुगतान करें। ”
एनपीसीआई ने बताया कि अगस्त 2023 में यूपीआई से 10.58 अरब की संख्या में भुगतान किए गए जिनका मूल्य 15.76 लाख करोड़ रुपये रहा। ”

भुगतान राशि के हिसाब से यूपीआई भुगतान में एक साल पहले की तुलना में 47 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यूपीआई ऐप से जुलाई, 23 में कुल 15.34 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 9.96 अरब भुगतान किए गए थे। जून में सौदों का आंकड़ा 9.34 अरब और भुगतान राशि 14.75 लाख करोड़ रुपये थी।

वर्ल्डलाइन इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हेड-स्ट्रेटेजी, इनोवेशन एंड एनालिटिक्स सुनील रोंगला ने कहा, “ यूपीआई डेटा डेटा से पता चलता है कि यूपीआई पर पी2एम लेनदेन साल-दर-साल आधार पर 100 प्रतिशत से अधिक की गति से बढ़ रहा है और पी2पी लेनदेन की तुलना में इसकी हिस्सेदारी अधिक है। समय के साथ, पी2एम लेनदेन से यूपीआई लेनदेन में वृद्धि होगी और यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी , अगर 18-24 महीनों में यूपीआई लेनदेन प्रति माह 20 अरब तक पहुंच जाए। ”

ये भी पढ़ें : NRI की 12 दिन पहले हुई थी शादी, आज हादसे में मौत

Exit mobile version