
इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर अब कुल 20 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने में मदद करेगा।
इनमें असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू के साथ-साथ 2 अन्य स्थानीय भाषाएं भेजपुरी तथा छत्तीसगढ़ी शामिल हैं। यह देश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी द्वारा बोली जाने वाली भाषाएं हैं।