नई दिल्ली : घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने कहा कि वह स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) की मांग में तेजी बरकरार रहने के बीच अपने एसयूवी मॉडलों को लगातार उन्नत करने की योजना पर चल रही है। देश में एसयूवी की बिक्री में बढ़ौतरी लगातार जारी है। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल यात्री वाहनों की बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।
टाटा मोटर्स पैसेंजर वहीकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि एसयूवी के कुछ उप-खंडों में कंपनी को अग्रणी स्थान हासिल है और वह बाकी उप-खंडों में भी अपनी स्थिति मजबूती करने की कोशिश में लगी हुई है। चंद्रा ने कहा, एसयूवी खंड में हिस्सेदारी के लिए जबरदस्त ‘जंग’ होने जा रही है। पहले तीन-चार स्थानों पर मौजूद कंपनियों के बीच कुछ हजार इकाइयों का ही फासला रहेगा।
ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

