Site icon Dainik Savera Times

मुश्किलों से घिरे एसडीसी बैंक का कॉस्मोस बैंक में हुआ विलय

मुंबई: कॉस्मोस बैंक ने मंगलवार को कहा कि साहबराव देशमुख सहकारी (एसडीसी) बैंक का उसमें विलय हो गया है। कॉस्मोस बैंक ने एक बयान में इस विलय की घोषणा करते हुए कहा कि यह एक स्वैच्छिक विलय है और इससे बैंक के खाते में 143.40 करोड़ रुपये की अतिरिक्त जमा आ जाएगी। इस विलय के साथ कॉस्मोस बैंक की मुंबई में शाखाएं बढक़र 50 हो गई हैं।

इस विलय को कड़ी प्रतिस्पर्धा की वजह से छोटे सहकारी बैंकों के लिए पैदा हुई मुश्किल के नतीजे के तौर पर देखा जा रहा है। कॉस्मोस ने भी बयान में इस बात का जिक्र किया। भारतीय रिजर्व बैंक ने कॉस्मोस बैंक में एसडीसी बैंक के विलय को मंजूरी दे दी है। उसने जुलाई, 2022 में एसडीसी बैंक पर बंदिशें लगाई थीं जिनमें ग्राहकों के लिए निकासी की सीमा भी तय कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया

Exit mobile version