Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

TVS Motor ने Petronas Lubricants International के साथ साझेदारी मजबूत की 

March 14, 2025

TVS Motor ने Petronas Lubricants International के साथ साझेदारी मजबूत की 

चेन्नई: वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने पेट्रोनास लुब्रिकेंट्स इंटरनेशनल के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत किया है। टीवीएस मोटर के साथ गठबंधन के तहत पेट्रोनास लुब्रिकेंट्स इंटरनेशनल अगले तीन वर्षों के लिए टीवीएस रेटिंग का शीर्षक प्रायोजक बना रहेगा।

टीवीएस रेटिंग एक फैक्टरी रेटिंग टीम, जिसे आधिकारिक तौर पर प्रतिस्पर्धाओं में वाहन विनिर्माताओं द्वारा प्रायोजित किया जाता है। पेट्रोनास लुब्रिकेंट्स इंडिया 2022-23 सत्र के दौरान टीवीएस रेटिंग  का शीर्षक प्रायोजक रहा है। इस साझेदारी में भारतीय राष्ट्रीय सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप, भारतीय राष्ट्रीय रैली चैम्पियनशिप और भारतीय राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रेटिंग चैम्पियनशिप में रेटिंग टीम का समर्थन करना शामिल है।

ये भी पढ़ें- अलविदा आशा ताई… संघर्ष से भरा सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने, पढ़ें पूरी कहानी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें