Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूको बैंक ने कुछ खातों में गलती से जमा की गई 79 प्रतिशत राशि की वसूली की

November 16, 2023

यूको बैंक ने कुछ खातों में गलती से जमा की गई 79 प्रतिशत राशि की वसूली की

नयी दिल्ली: यूको बैंक ने तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के जरिए बैंक के कुछ खातों में गलती से जमा की गई 649 करोड़ रुपये या 79 प्रतिशत राशि को वापस हासिल कर लिया है। यूको बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि विभिन्न सक्रिय कदम उठाकर बैंक ने प्राप्तकर्ताओं के खातों पर रोक लगा दी और 820 करोड़ रुपये में से 649 करोड़ रुपये वापस हासिल करने सक्षम रहा। यह कुल राशि का करीब 79 प्रतिशत है।

बैंक ने 171 करोड़ रुपये की शेष राशि की वसूली के लिए आवशय़क कार्रवाई शुरू कर दी है। आवशय़क कार्रवाई के लिए मामले की सूचना कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भी दे दी गई है।सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह तकनीकी खराबी मानवीय त्रुटि के कारण हुई या ‘हैंिकग’ के प्रयास के कारण। गौरतलब है कि आईएमपीएस मंच का संचालन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा किया जाता है।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें