Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

UCO Bank का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 653 Crore रुपये रहा

January 24, 2023

UCO Bank का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 653 Crore रुपये रहा

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 653 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप यूको बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आय बढक़र 5,451 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,638 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य अवधि में बैंक की ब्याज आय बढक़र 4,627 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,919 करोड़ रुपये थी। बैंक का एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घटकर सकल कर्ज का 5.63 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में आठ प्रतिशत था। शुद्ध एनपीए भी नरम होकर 1.66 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2.81 प्रतिशत था।एनपीए में कमी से फंसे कर्ज को लेकर प्रावधान आलोच्य तिमाही में उल्लेखनीय रूप से घटकर 220 करोड़ रुपये पर आ गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 565 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें: राज्यपाल कटारिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को दिया बढ़ावा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें