Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uday Kotak ने कोटक महिंद्रा बैंक के CEO पद से दिया इस्तीफा 

September 2, 2023

Uday Kotak ने कोटक महिंद्रा बैंक के CEO पद से दिया इस्तीफा 
नई दिल्ली: उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। बैंक ने साथ ही बताया कि संयुक्त प्रबंध निदेशक दीपक गुप्ता 31 दिसंबर तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी निभाएंगे।
शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, ”बैंक की आज हुई बोर्ड बैठक में उदय कोटक के इस्तीफे पर विचार किया गया और वह एक सितंबर 2023 से बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ नहीं रहे। वह अब बैंक के गैर-कार्यकारी निदेशक बन गए हैं।
अंतरिम व्यवस्था के तहत गुप्ता 31दिसंबर, 2023 तक प्रबंध निदेशक और सीईओ की भूमिका निभाएंगे। इसके लिए आरबीआई की मंजूरी ली जानी है। बैंक ने कोटक के इस्तीफे की वजह नहीं बताई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें