Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन ने सरकारी फोन पर ‘TikTok’ एप्प उपयोग करने पर लगाई रोक

March 17, 2023

ब्रिटेन ने सरकारी फोन पर ‘TikTok’ एप्प उपयोग करने पर लगाई रोक

लंदन : सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर ब्रिटिश सरकार ने सरकारी फोन पर चीनी वीडियो एप्प ‘टिकटॉक’ इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। कैबिनेट कार्यालय मंत्री ओलिवर डाउडेन ने बृहस्पतिवार को संसद में इस बाबत घोषणा की। कनाडा, यूरोपीय संघ और भारत पहले ही अपने देशों में टिकटॉक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा चुके हैं। हालांकि, इस एप्प के स्वामित्व वाली चीनी कंपनी ने उपयोगकर्ताओं का डाटा चीनी सरकार के साथ साझा करने के आरोपों का खंडन किया है। डाउडेन ने सांसदों से कहा कि इस तरह के जोखिम की आशंका है कि टिकटॉक द्वारा सरकारी डाटा और सूचनाओं का कैसे इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘संवेदनशील सरकारी सूचनाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है, इसलिए आज हम इस एप्प (टिकटॉक) को सरकारी उपकरणों पर प्रतिबंधित कर रहे हैं।’ मंत्री ने यह भी कहा कि यह कदम साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की सलाह पर उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: घड़ा ही नहीं, मिट्टी की बोतल और गिलास भी हैं खास, प्राकृतिक ठंडक के साथ पानी का स्वाद बढ़ाएं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें