Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन में मुद्रास्फीति जुलाई में घटकर 6.8 प्रतिशत पर, 17 माह का निचला स्तर

August 16, 2023

ब्रिटेन में मुद्रास्फीति जुलाई में घटकर 6.8 प्रतिशत पर, 17 माह का निचला स्तर

लंदन: ब्रिटेन में मुद्रास्फीति की दर जुलाई में घटकर 17 माह के निचले स्तर पर आ गई है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे ब्रिटेन में महंगाई से जूझ रहे परिवारों को कुछ राहत मिलेगी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर घटकर 6.8 प्रतिशत रही है। यह इसका फरवरी, 2022 के बाद का निचला स्तर है।

पिछले साल फरवरी में ही रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। जून में मुद्रास्फीति की दर 7.9 प्रतिशत के स्तर पर थी। हालांकि, महंगाई दर में गिरावट अर्थशास्त्रियों के अनुमान के अनुरूप है। सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि मुद्रास्फीति में कमी की मुख्य वजह ऊर्जा कीमतों में गिरावट है। इसके अलावा खाद्य वस्तुओं की महंगाई भी अब कम हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें