Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट से ग्राइंडिंग यूनिट का अधिग्रहण किया

April 21, 2024

अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट से ग्राइंडिंग यूनिट का अधिग्रहण किया

 

नई दिल्ली: आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट से 315 करोड़ रुपये में एक ग्राइंडिंग यूनिट का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। कंपनी ने साथ ही कहा कि वह दो इकाइयों की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त 504 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

अल्ट्राटेक सीमेंट ने शेयर बाजार को बताया कि उसके बोर्ड ने 315 करोड़ रुपये में इंडिया सीमेंट लिमिटेड से महाराष्ट्र के परली में एक कैप्टिव रेलवे साडिंग के अलावा 11 लाख टन प्रति वर्ष की स्थापित क्षमता वाली एक ग्राइंडिंग इकाई के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा कि उसने विक्रेता के साथ एक परिसंपत्ति खरीद समझौता किया है। इस खरीद से कंपनी को तेजी से बढ़ते महाराष्ट्र के बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें : बाजार की पाठशाला: गोल्ड निवेश पर टैक्स नियम आसान भाषा में समझें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें