Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

UltraTech Cement अपने इलेक्ट्रिक ट्रक बेड़े का करेगी विस्तार,शुरू हुई ‘Pilot’ परियोजना

November 18, 2024

UltraTech Cement अपने इलेक्ट्रिक ट्रक बेड़े का करेगी विस्तार,शुरू हुई ‘Pilot’ परियोजना

UltraTech Cement Electric Truck: अल्ट्राटेक सीमेंट अपने लॉजिस्टिक्स परिचालन में सामग्री तथा उत्पादों की आवाजाही के लिए 100 और इलेक्ट्रिक ट्रक तैनात करेगी। कंपनी ने सोमवार को बताया कि इस साल जनवरी में पांच ऐसे ट्रक के साथ शुरू हुई ‘पायलट’ परियोजना सफल रही है।

UltraTech Cement Electric Truck

कंपनी ने कहा, उसने मध्य प्रदेश के धार स्थित अपनी एकीकृत सीमेंट विनिर्माण इकाई से महाराष्ट्र के धुले स्थित अपनी ‘ग्राइंडिंग’ इकाई तक प्रति माह 75,00 करोड़ टन क्लिंकर’ के परिवहन के लिए इन ट्रक की तैनाती के वास्ते एक नए परिवहन सेवा करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी का लक्षय़ भारत सरकार की ‘ई-फास्ट’ पहल के तहत जून 2025 तक 500 इलेक्ट्रिक ट्रक तैनात करना है। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के. सी. झंवर ने कहा, हमारे लॉजिस्टिक्स परिचालन में इलेक्ट्रिक ट्रक का विस्तार उद्योग में टिकाऊ प्रथाओं के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें