Site icon Dainik Savera Times

जनवरी से मार्च 2024 की तिमाही में बेरोजगारी दर 6़ 7 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली: देश में जनवरी से मार्च 2024 की तिमाही में बेराजगारी की दर 6़ 7 प्रतिशत दर्ज की गयी है जबकि इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकडा 6़ 8 प्रतिशत रहा था। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बुधवार को यहां रोजगार के तिमाही आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी। अक्टूबर से दिसंबर 2023 की तिमाही में बेराेजगारी दर 6़ 5 प्रतिशत रही थी। मंत्रालय ने बताया है कि बेराेजगारी की दर मापने के लिए पूरे देश में सर्वेक्षण किया जाता है। आलोच्य तिमाही में 5706 इकाईयों को शामिल किया गया। इसके अलावा 44 हजार 598 परिवारों के एक लाख 69 हजार 459 लोग भी सर्वेक्षण में शामिल रहे। सर्वेक्षण में 15 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को शामिल किया जाता है।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी 0.8% ऊपर

Exit mobile version