Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnav ने जापान के डिजिटल परिवर्तन मंत्री से की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

September 6, 2024

केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnav ने जापान के डिजिटल परिवर्तन मंत्री से की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जापान के डिजिटल बदलाव मंत्री तारो कोनो से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच डिजिटल संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। वैष्णव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि इस मुलाकात के दौरान चर्चा डिजिटल परिदृशय़ में सहयोग और नवाचार के अवसरों की खोज पर केंद्रित थी।

सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना एवं प्रसारण और रेल मंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच विशेष रूप से भविष्य की तकनीकी प्रगति पर बातचीत हुई। जापान में उच्चस्तरीय बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित करने के बाद वैष्णव ने पोस्ट में लिखा,‘भारत-जापान डिजिटल संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए जापान के डिजिटल परिवर्तन मंत्री तारो कोनो से मुलाकात की।

इस दौरान डिजिटल परिदृशय़ में सहयोग और नवाचार के अवसरों की खोज की, जिसमें भविष्य की तकनीकी प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया गया।’वैष्णव ने भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी के तहत प्रगति पर चर्चा करने के लिए जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन के प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन तदाशी माएदा से भी मुलाकात की।

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें