Site icon Dainik Savera Times

United Breweries का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 16% गिरकर 136.34 करोड़ रुपए पर

नई दिल्ली: बीयर कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (यूबीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 16.09 प्रतिशत गिरकर 136.34 प्रतिशत रह गया। कंपनी ने बताया कि मुनाफे में गिरावट आपूर्ति संबंधी चुनौतियों, बिक्री में कमी और महंगाई के कारण हुई। बहुराष्ट्रीय डच कंपनी हैनिकेन एनवी के नियंत्रण वाली कंपनी का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 162.50 करोड़ रुपए था।

यूबीएल ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि परिचालन से उसकी आय समीक्षाधीन तिमाही में 5,243.01करोड़ रुपए पर लगभग स्थिर रही। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 5,196.08 करोड़ रुपए थी। यूबीएल का कुल व्यय पहली तिमाही में 1.69 प्रतिशत वृद्धि के साथ 5,072.96 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 4,988.37 करोड़ रुपए था। जून तिमाही में कंपनी की कुल आय 5,253.43 करोड़ रुपए रही।

ये भी पढ़ें: बंगाल के बाद अब पंजाब में भी पीएम के विजन की आंधी: तरुण चुग

Exit mobile version