Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSNL ने उड़ा दी Jio और एयरटेल की नींद, मात्र इतने रुपए में 90 दिनों तक अनलिमिटेड बेनिफिट्स

December 6, 2024

BSNL ने उड़ा दी Jio और एयरटेल की नींद, मात्र इतने रुपए में 90 दिनों तक अनलिमिटेड बेनिफिट्स

BSNL BEST OFFER : नई दिल्ली । आज के समय में मोबाइल खरीदने से ज्यादा टेंशन लोगों को रिचार्ज को लेकर रहता है। अगर मोबाइल में रिचार्ज न हो तो वह एक डिब्बे की तरह लगने लगता है। हम मोबाइल और इंटरनेट से इस तरह से जुड़ चुके है कि डेटा और बिना रिचार्ज प्लान के एक घंटे भी बिताना मुश्किल हो जाता है। अभी हाल ही में कुछ महीनें पहले सभी कंपनियों जैसे जियो और एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान महेंगे कर दिए थे। जिसके बाद ग्राहकों को एक बड़ा झटका लगा था। वहीं सरकारी कंपनी BSNL ने अपने रिचार्ज प्लान्स में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की थी। अब वहीं एक बार फिर से BSNL ने एक नया धांसू प्लान लाकर प्राइवेट कंपनियों को एक बार फिर से बड़ा झटका दिया है। साथ हीं BSNL के इस प्लान से करोड़ों यूजर्स की एक बड़ी टेशन खत्म कर दी है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी BSNLने अपने पोर्टफोलियों में पहले से ही कई सारे तगड़े प्लान्स मौजूद थे लेकिन अब कंपनी ने अपनी लिस्ट में एक और प्लान जोड़ दिया है। जिससे ग्राहकों को बड़ा लाभ मिलेगा। अगर आप शॉर्ट टर्म वाले प्लान से थक चुके हैं लेकिन एनुअल प्लान के लिए अधिक नहीं खर्च कर पा रहे हैं तो नया प्लान आपके काफी काम आ सकता है।  हालांकि, अन्य कंपनियों के द्वारा जुलाई में प्लान्स महंगे होने के बाद से अब तक करीब 55 लाख लोग सरकारी कंपनी से जुड़ चुके हैं। आइए जानते है इस नए प्लान के बारे में विस्तार से …

दरअसल, BSNL ने अपने ग्राहकों को राहत देने के लिए अपने प्लान्स में एक और दमदार प्रीपेड रिचार्ज प्लान जोड़ा है। इस प्लान की कीमत 439 रुपए है। इस प्लान के आते ही जियो और एयरटेल की टेंशन भी बढ़ा दी है। दरअसल कंपनी इसमें यूजर्स को 90 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। अब तक किसी भी कंपनी के पास इस कीमत के साथ इतनी लंबी वैलिडिटी का कोई प्लान मौजूद नहीं है। इस प्लान में आपको 90 दिन के लिए लोकल और अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है।

दूसरी और इस प्लान में एक और बड़ी बात यह है कि आपको इस रिचार्ज के साथ हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। वहीं एक निराश कर देने वाली बात यह कि इस रिचार्ज प्लान में आपको डेटा नहीं मिलेगा। अगर आप नेट का यूज करते है तो उसके लिए आपको अलग से रिचार्ज करने होंगे। हालांकि, अगर आप BSNL को सेकंडरी सिम के रूप में यूज कर रहे है तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा।

 

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत 2 मासूम बच्चों की थम गईं सांसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें