Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uno मिंडा संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी बढ़ाकर 76% तक करेगी

September 29, 2023

Uno मिंडा संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी बढ़ाकर 76% तक करेगी

 

नई दिल्ली: वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनी यूनो मिंडा के निदेशक मंडल ने एक संयुक्त उद्यम कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाकर 76 प्रतिशत करने को मंजूरी दे दी है। यूनो मिंडा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी के निदेशक मंडल ने अपने संयुक्त उद्यम भागीदार वेस्टपोर्ट फ्यूल सिस्टम्स इटालिया से अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करके मिंडा वेस्टपोर्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एमडब्ल्यूटीएल) में हिस्सेदारी 50 से बढ़ाकर 76 प्रतिशत करने को मंजूरी दे दी है। बयान के अनुसार, 26 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 15 करोड़ रुपये में हासिल की जा सकती है। शेयरों का अधिग्रहण 31 मार्च 2024 को या उससे पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें: ‘पहले ही कहा था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें