Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैसाखी पर्व पर नई दिल्ली-अशोकनगर के मध्य चलाई जा रही अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

April 4, 2023

बैसाखी पर्व पर नई दिल्ली-अशोकनगर के मध्य चलाई जा रही अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

भोपाल : रेल प्रशासन द्वारा वैसाखी के अवसर पर आनंदपुर (अशोकनगर) में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04004/04003 नई दिल्ली-अशोकनगर-नई दिल्ली तीर्थ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। पश्चिम मध्य रेल सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 04004 नई दिल्ली-अशोक नगर तीर्थ स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल को नई दिल्ली स्टेशन से 12.10 बजे प्रस्थान कर फरीदाबाद, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, बीना होते हुए अगले दिन 00.05 बजे अशोकनगर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर-नई दिल्ली तीर्थ स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल को अशोकनगर स्टेशन से 18.00 बजे प्रस्थान कर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, आगरा, फरीदाबाद होते हुए 04.50 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुँचेगी। इस गाड़ी में 20 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआर सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

ये भी पढ़ें: एक युग का लॉगआउट : बंगाल की राजनीति में नया लॉगिन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें