Site icon Dainik Savera Times

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में 20 प्रतिशत तक का उछाल

नयी दिल्ली: अडाणी समूह के शेयरों में मंगलवार दोपहर को 20 प्रतिशत तक का उछाल आया।एक रिपोर्ट सामने आने के बाद कंपनी के शेयर में उछाल आया है, जिसमें दावा किया गया कि हिंडनबर्ग रिसर्च के समूह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप प्रासंगिक नहीं थे।रिपोटरें के अनुसार, यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प या डीएफसी ने श्रीलंका में भारतीय समूह की बंदरगाह परियोजना के लिए ऋण देने से पहले अडाणी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच की।

अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों ने शुरुआती कारोबार में तेज बढ़त के साथ कारोबार किया। समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 13 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया। बीएसई पर अडाणी एनर्जी के शेयर में 20 प्रतिशत, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 16.38 प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस में 15.81 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज के 10.90 प्रतिशत का उछाल आया।अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के शेयर 9.47 प्रतिशत, एनडीटीवी के 8.49 प्रतिशत, अडाणी विल्मर के 7.71 प्रतिशत, अडाणी पावर के 6.68 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स के 6.17 प्रतिशत और एसीसी के 5.65 प्रतिशत चढ़े।

इस बीच, बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 245.75 अंक यानी 0.36 प्रतिशत बढक़र 69,110.87 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 0.56 प्रतिशत बढक़र 20,801.90 पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने-चांदी में नरमी, आधा फीसदी तक फिसले

Exit mobile version