Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उद्यमी मित्रों के सेलेक्शन में UP देगी 50 नंबर का वेटेज

February 23, 2023

उद्यमी मित्रों के सेलेक्शन में UP देगी 50 नंबर का वेटेज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निवेशकों की समस्याओं के निस्तारण एवं उनकी हर तरह से मदद करने के लिए तत्पर योगी सरकार ने इसके लिए उद्यमी मित्र नियुक्त करने की योजना बनाई है। ऐसे में नौ मार्च तक ओआईएमएस डॉट ओ आरजी ऐप पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन उद्यमी मित्रों की नियुक्ति उनकी शिक्षा, कार्य अनुभव एवं अन्य मापदंडों के आधार पर की जाएगी। इसके लिए योगी सरकार ने उन्हे 50 अंकों का वेटेज देने का फैसला किया है। इसके साथ ही उनका इंटरव्यू और कंप्यूटर टेस्ट भी लिया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत उद्यमी मित्रों को नियुक्ति में कुल 50 अंकों का वेटेज दिया जाएगा। इसे चार कैटेगरी (ए, बी, सी और डी) में बांटा गया है।

एकैटेगरी में एमबीए में 60 प्रतिशत अंक पाने वाले को 10 अंक, 70 प्रतिशत अंक पाने वाले को 15 अंक, 75 प्रतिशत अंक पाने वाले को 17.50 अंक और 80 प्रतिशत अंक पाने वाले को 20 अंकों का वेटेज दिया जाएगा। वहीं बी कैटेगरी में अन्य मापदंडों के आधार पर 5 अंकों का वेटेज दिया जाएगा, जिसमें प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी और आईआईएम से एमबीए करने पर 3 अंकों का वेटेज दिया जाएगा या केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विवि, एनआईटी से एमबीए करने पर नवीनतम एनआईआरएफ रैंकिंग के आधार पर वेटेज दिया जाएगा, जिसमें 1 से 30 रैंकिंग पर 3 अंकों का वेटेज जबकि 31 से 50 रैंकिंग पर 2 अंकों का वेटेज और 51 से ऊपर रैंकिंग पर 1 अंक का वेटेज दिया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों द्वारा पुरस्कार पाने पर 2 अंकों का वेटेज दिया जाएगा।

इसी तरह सी कैटेगरी में कार्य अनुभव पर कुल 20 अंकों का वेटेज दिया जाएगा, जिसमें 1 वर्ष से अधिक लेकिन 2 वर्ष से कम अनुभव पर 10 अंकों, 2 वर्ष या 2 वर्ष से अधिक लेकिन 3 वर्ष से कम अनुभव पर 15 अंकों और 3 वर्ष या 3 वर्ष से अधिक अनुभव पर 20 अंकों का वेटेज दिया जाएगा। वहीं डी कैटेगरी में देश की टॉप कम्पनी फॉरच्युन ग्लोबल, ईकोनॉमिक्स टाइम्स, फोबर्स ग्लोबल, एशिया बेस्ट अथवा किसी सरकारी संस्थान में कार्यरत होने पर 5 अंकों का वेटेज दिया जाएगा। इन सभी मानकों पर खरे उतरने के बाद रिक्तियों की संख्या का तीन गुना अयर्थियों को इंटरव्यू के लिये बुलाया जाएगा, जिसमें 25 अंकों का इंटरव्यू होगा और 10 अंकों का कम्प्यूटर टेस्ट होगा।

ये भी पढ़ें: भुजंगासन करते समय न करें ये गलतियां, कमर दर्द बढ़ने का हो सकता है खतरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें