Site icon Dainik Savera Times

Upcoming Smartphone Sale: अगले हफ्ते 5G स्मार्टफोन की शुरू होने वाली है धमाकेदार सेल; देखें लिस्ट

Upcoming Smartphone Sale

Upcoming Smartphone Sale

Upcoming Smartphone Sale: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। बता दें कि अगले हफ्ते बाजार में कई नए 5G स्मार्टफोन एक साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Vivo, Poco और Realme जैसी कंपनियां अपने लेटेस्ट डिवाइस पेश कर रही हैं। ये सभी फोन मुख्य रूप से Flipkart पर सेल के दौरान उपलब्ध होंगे।

Vivo T5x 5G- लंबी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस

सेल की तारीख: 24 मार्च

Vivo T5x 5G अपने 7200mAh की दमदार बैटरी के लिए चर्चा में है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर है जो स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।

कैमरा और डिस्प्ले:

रियर: 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा
फ्रंट: 32 मेगापिक्सल
डिस्प्ले: 6.76 इंच की बड़ी स्क्रीन

ये भी पढ़ें :

Poco X8 Pro 5G- पावरफुल और फास्ट चार्जिंग

सेल की तारीख: 23 मार्च, दोपहर 12 बजे

Poco X8 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर है जो इसे पावरफुल बनाता है। इसकी 6500mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

कैमरा और डिस्प्ले:
रियर: 50 मेगापिक्सल
फ्रंट: 20 मेगापिक्सल
डिस्प्ले: 6.59 इंच

Poco X8 Pro Max 5G- प्रीमियम बैटरी और फीचर्स

सेल की तारीख: 23 मार्च

Poco X8 Pro Max 5G 9000mAh की दमदार बैटरी और मीडियाटेक Dimensity 9500S प्रोसेसर के साथ पेश किया जा रहा है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का भी फीचर है।

कैमरा और डिस्प्ले:
रियर: 50 मेगापिक्सल
डिस्प्ले: 6.83 इंच

ये भी देखें :

Realme P4 Lite 5G- लंबे बैकअप और स्मूद डिस्प्ले
सेल की तारीख: 25 मार्च

Realme P4 Lite 5G 7000mAh बैटरी के साथ आता है जो लंबा बैकअप देती है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर है।

कैमरा और डिस्प्ले:
रियर: 13 मेगापिक्सल
फ्रंट: 5 मेगापिक्सल

अगले हफ्ते स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए ये चार नए 5G फोन अच्छे विकल्प साबित होंगे। अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से ये सभी डिवाइस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ पेश किए जा रहे हैं।

Exit mobile version