Upcoming Smartphones: अप्रैल का यह हफ्ता भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। आपको बता दें कि 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 के बीच कई प्रमुख कंपनियां अपने नए 5G और मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के डिवाइस शामिल हैं, जिससे यूजर्स के पास चुनने के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध होंगे।
13 अप्रैल: Infinix और Redmi के नए फोन
इस हफ्ते की शुरुआत में ही दो नए स्मार्टफोन सामने आने वाले हैं। Infinix अपना नया Note सीरीज डिवाइस पेश कर सकती है, जिसमें AMOLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए होगा जो कम कीमत में ऑलराउंडर फीचर्स चाहते हैं। बता दें कि इसी दिन Redmi भी अपना नया A-सीरीज 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसमें बड़ी स्क्रीन, AI बेस्ड कैमरा फीचर्स और नई जनरेशन का HyperOS मिलने की संभावना है, जिससे यह बजट सेगमेंट में मजबूत विकल्प बन सकता है।
ये भी पढ़ें:
14 अप्रैल: Realme का बजट गेमिंग फोन
14 अप्रैल को Realme अपनी Narzo सीरीज का नया मॉडल पेश कर सकती है। यह फोन खास तौर पर गेमिंग और युवा यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और पावरफुल मिड-रेंज प्रोसेसर मिलने की चर्चा है, जिससे स्मूद परफॉर्मेंस मिल सके।
15 अप्रैल: Vivo और OPPO की बड़ी एंट्री
15 अप्रैल को दो बड़े ब्रांड अपने-अपने नए डिवाइस लॉन्च करेंगे। Vivo अपने नए T5 Pro के साथ प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट कर सकती है। इसमें AMOLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और दमदार बैटरी के साथ गेमिंग-फोकस्ड परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। वहीं OPPO अपनी F33 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। यह सीरीज खासतौर पर कैमरा क्वालिटी और डिजाइन पर फोकस करेगी, जिसमें व्लॉगिंग और सेल्फी के लिए बेहतर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
ये भी देखें :
पूरा हफ्ता क्यों खास है?
इस पूरे सप्ताह में अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। कुछ फोन गेमिंग और परफॉर्मेंस पर फोकस करेंगे, जबकि कुछ कैमरा और बैटरी बैकअप को प्राथमिकता देंगे।

