Site icon Dainik Savera Times

अपडेटर र्सिवसेज को IPO के लिए मिली SEBI की मंजूरी 

नई दिल्ली: एकीकृत सुविधा प्रबंधन अपडेटर र्सिवसेज लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर और एक प्रवर्तक तथा मौजूदा शेयरधारकों के 1.33 करोड़ के इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल होगी।
अपडेटर र्सिवसेज लिमिटेड ने मार्च में बाजार नियामक के समक्ष मसौदा पत्र दाखिल किया था। उसे चार सितंबर को अपना अवलोकन पत्र मिला। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की भाषा में उसके अवलोकन का तात्पर्य आरंभिक शेयर बिक्री शुरू करने के लिए उसकी मंजूरी से है।
ये भी पढ़ें:  अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन
Exit mobile version