Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

UPI से पहचान बनाने वाली कंपनी अब शेयर बाजार में एंट्री को तैयार, जानिए GMP और पूरी डिटेल

February 8, 2026

UPI से पहचान बनाने वाली कंपनी अब शेयर बाजार में एंट्री को तैयार, जानिए GMP और पूरी डिटेल

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनियों में शामिल PhonePe अब शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है। वॉलमार्ट समर्थित यह फिनटेक कंपनी अप्रैल 2026 में अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है। UPI पेमेंट के जरिए करोड़ों यूजर्स तक पहुंच बनाने वाली PhonePe अब फाइनेंशियल सर्विसेज और कंज्यूमर टेक प्लेटफॉर्म के जरिए अपने कारोबार को और बड़ा करने की योजना पर काम कर रही है।

कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, डिजिटल पेमेंट PhonePe के बिजनेस का सबसे मजबूत स्तंभ बना रहेगा। इसके साथ ही कंपनी यूजर बेस बढ़ाने, नए मार्केट सेगमेंट में एंट्री और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कैपिटल का इस्तेमाल करेगी।

किन निवेशकों की होगी हिस्सेदारी बिक्री?

इंडस्ट्री अनुमानों के अनुसार, भारत का डिजिटल कंज्यूमर पेमेंट मार्केट वित्त वर्ष 2025 में करीब 301 लाख करोड़ रुपये का था, जो 2030 तक बढ़कर 602 से 681 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इसी ग्रोथ पोटेंशियल को देखते हुए PhonePe आईपीओ के जरिए निवेशकों का ध्यान आकर्षित करना चाहती है।

सूत्रों की मानें तो यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसमें वॉलमार्ट, माइक्रोसॉफ्ट और टाइगर ग्लोबल जैसे मौजूदा निवेशक करीब 5.06 करोड़ शेयर बाजार में उतार सकते हैं। इस इश्यू में कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं करेगी।

SEBI से पहले ही मिल चुकी है मंजूरी

PhonePe को जनवरी में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से आईपीओ के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। इसके अलावा कंपनी अपने फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस जैसे लोन डिस्ट्रीब्यूशन और इंश्योरेंस को भी तेजी से विस्तार देने पर फोकस कर रही है।

रेवेन्यू के नए स्रोत तैयार करने के लिए PhonePe अपने इन-हाउस प्लेटफॉर्म ‘Share.Market’ और देसी ऐप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाले ‘Indus Appstore’ में भी निवेश कर रही है।

ये भी पढ़ें: दुबई में ईमानदारी की मिसाल, भारतीय महिला को पुलिस ने लौटाया कचरे में मिला सोना

Grey Market Premium (GMP) का हाल

बाजार से जुड़े जानकारों के मुताबिक, फिलहाल PhonePe IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शून्य पर बना हुआ है। हालांकि, लिस्टिंग से पहले इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: यह खबर केवल सूचना के उद्देश्य से है। इसमें किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं दी गई है। दैनिक सवेरा शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें