नयी दिल्ली: गृह साज सज्जा की वस्तुओं एवं फर्नीचर की कंपनी अर्बन लैडर की योजना मार्च 2024 तक अपने स्टोर की संख्या बढ़ाकर दोगुनी करने की है। बुधवार को अपने 50वें स्टोर के खुलने के अवसर पर कंपनी ने यह बताया।अर्बन लैडर ने हाल में एक स्टोर कोलकाता में खोला है। जून 2022 तक वह केवल 13 स्टोर का परिचालन कर रही थी लेकिन बीते नौ महीनों में उसने अपनी ऑफलाइन मौजूदगी तेजी से बढ़ाई है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम 2023 में अपने खुदरा स्टोर का विस्तार देश के 32 शहरों तक करना चाहते हैं। मार्च 2024 तक स्टोर की संख्या को दोगुनी करने का लक्ष्य है।’’
कंपनी की शुरुआत ऑनलाइन ब्रांड के तौर पर हुई थी और वह ई-वाणिज्य क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना जारी रखेगी। अर्बन लैडर के मुख्य व्यवसाय अधिकारी निशांत गुप्ता ने कहा कि विभिन्न महानगरों समेत अन्य बाजारों में अपने ग्राहकों तक पहुंचने के लिए कंपनी विस्तार योजना पर काम कर रही है।अर्बन लैडर होम डेकोर सॉल्यूशंस में 40,000 से अधिक उत्पाद और 300 से अधिक ब्रांड हैं। यह कंपनी देश के 83 से ज्यादा शहरों में सेवाएं देती है।
ये भी पढ़ें- RBI MPC Meeting 2026: होम और कार लोन की EMI बढ़ेंगी या नहीं? RBI ने किया बड़ा ऐलान
