नई दिल्ली: स्क्वायर यार्ड्स की वित्तीय प्रौद्योगिकी इकाई अर्बन मनी को चालू वित्त वर्ष में 30,000 करोड़ रुपये के आवास ऋण के वितरण की उम्मीद है।अर्बन मनी इस समय 250 शहरों में परिचालन करती है और कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में बैंकों, आवास वित्तीय कंपनियों और गैर-बैंंिकग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) जैसे माध्यमों से 15,370 करोड़ रुपये के आवास ऋण वितरण किया था।
कंपनी ने बयान में कहा कि आवास ऋण लेनदेन को सुविधाजनक बनाने में रियल एस्टेट मूल्य श्रृंखला में गहरी विशेषज्ञता के अलावा, जटिल मूल्यांकन निर्णय, व्यापक दस्तावेजीकरण और कड़े नियम बनाना शामिल है। स्क्वायर यार्ड्स के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तनुज शोरी ने कहा,हमने 2019 में इस मूलभूत अंतर की पहचान की और पिछले चार साल में आवास ऋण मार्केटप्लेस में सबसे बड़ी कंपनी बनकर उभरे।
ये भी पढ़ें: Dubai में अब घर खरीदना हुआ आसान, प्रॉपर्टी और वीजा के लिए जारी किए नए नियम

