Site icon Dainik Savera Times

US Navy ने Boeing के साथ 65.70 करोड़ डॉलर का किया समझौता

 

वाशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने दो और बोइंग एमक्यू-25 स्टिंग्रे हवाई ईंधन भरने वाले ड्रोन या फिर मानव रहित वाहन बनाने के लिए बोइंग के साथ 65.70 करोड़ डॉलर से अधिक का समझौता किया है। रक्षा विभाग ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ सेंट लुइस, मिसौरी की बोइंग कंपनी को दो अतिरिक्त एमक्यू-25 सिस्टम डिमॉन्स्ट्रेशन टेस्ट आर्टिकल विमानों के उत्पादन और वितरण के लिये 65,70,90,000 डॉलर का समझौता किया है।’’

समझौते में नौसेना के लिये टूलिंग और संचार प्रणाली में बदलाव भी शामिल होंगे। रक्षा विभाग ने बताया कि समझौते पर अधिकतर काम अमेरिका के मिसौरी प्रांत के सेंट लुइस शहर (45.43 प्रतिशत) में और बाकी अमेरिका और कनाडा के अन्य स्थानों पर किया जाएगा। इस समझौते के तहत करीब साढ़े चार साल तक काम किया जाएगा और इसके अक्टूबर 2028 में पूरा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : अब तक 2,922 नाविक सुरक्षित लौटे, खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले जहाज पूरी तरह सुरक्षित: सरकार

Exit mobile version