
नई दिल्ली: गूगल मैप का इस्तेमाल हम रास्ता खोजने के लिए करते है। इसी क्रम में गूगल मैप ने भी अपना मेकओवर किया है,ताकि, यूज़र्स एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाया जा सके। लेकिन, ये नया अपडेट यूजर्स की परेशानी का कारण बन रहा है। इसके लिए यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर शिकायत और इस अपडेट का मजाक बना रहे हैं। यूजर्स की शिकायत है कि ये रंग उनकी आंखों को चुभ रहे हैं। दरअसल, कंपनी ने मैप पर दिखने वाली रोड और पानी के रंग में बदलाव किया है।
ये भी पढ़ें: Stock Market Today: लाल निशान में खुला बाजार, बैंकिंग-आईटी शेयरों में आई गिरावट