Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

फोन नंबर के बिना WhatsApp लॉग-इन कर पाएंगे यूजर, रहें सावधान!

November 7, 2023

फोन नंबर के बिना WhatsApp लॉग-इन कर पाएंगे यूजर, रहें सावधान!

 

नई दिल्ली: अभी तक वॉट्सऐप पर लॉग-इन करने के लिए आप अपना फोन नंबर इस्तेमाल करते हैं। अब जल्दी ही आपको एक नया फीचर भी देखने को मिलने वाला है। आपको बता दें कि, नया फीचर यूजर्स को ई-मेल के जरिये लॉग-इन करने का ऑप्शन देगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि फिलहाल यह बीटा टेस्टिंग में है और कुछ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है।

एक बार टेस्टिंग होने के बाद सभी यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा। इस नए ऑप्शन को को लॉग-इन करने का एक अन्य तरीका ही माना जाए. सैममोबाइल (SamMobile) ने कहा है कि वॉट्सऐप के कुछ बीटा यूजर्स को अपने अकाउंट के साथ ईमेल लिंक करने का ऑप्शन मिल गया है। यह ऐप के सेटिंग्स में दिया गया है. यह भी बताया गया है कि दूसरे आपकी ईमेल को देख नहीं पाएंगे।

वेरिफाई करना होगा ईमेल एड्रेस:
रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को अपना अकाउंट सेट करने के लिए अपने ईमेल एड्रेस को वेरिफाई करना होगा. अपने खाते को सत्यापित करने में विफल रहने पर एक चेतावनी संकेत (Warning Prompt) दिखाई देता है।

ईमेल एड्रेस सुविधा संभवतः
उन स्थितियों के लिए एक बैकअप का काम करेगी, जहां उपयोगकर्ताओं को SMS पर वेरिफिकेशन कोड प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, या जब उनके पास अपना रजिस्टर्ड फोन नंबर मौजूद नहीं है। वॉट्सऐप ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं को पासकीज़ (Passkeys) का उपयोग करके अपने अकाउंट्स को एक्सेस करने की अनुमति देगा।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें