Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूटीआई एएमसी का जून तिमाही का शुद्ध लाभ ढाई गुना होकर 234 करोड़ रुपये पर

July 26, 2023

यूटीआई एएमसी का जून तिमाही का शुद्ध लाभ ढाई गुना होकर 234 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली: परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी यूटीआई एएमसी का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ ढाई गुना होकर 234 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 92 करोड़ रुपये रहा था। यूटीआई एएमसी ने मंगलवार को शेयर बाजार को यह सूचना दी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल परिचालन आय 60 प्रतिशत उछलकर 468 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 293 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में कंपनी के प्रबंधन-अधीन कुल परिसंपत्तियां 2.48 लाख करोड़ रुपये रहीं, जबकि इसकी बाजार हिस्सेदारी 5.76 प्रतिशत रही। यूटीआई म्यूचुअल फंड का निवेश प्रबंधन यूटीआई एएमसी ही करती है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी इम्तियाजुर रहमान ने कहा, ‘‘बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत का म्यूचुअल फंड उद्योग निवेशकों को आर्किषत करने में सफल रहा है।’’

ये भी पढ़ें: कोलाथुर में बड़ा उलटफेर: CM एमके स्टालिन को TVK के वीएस बाबू ने 8,795 वोटों से हराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें