Site icon Dainik Savera Times

Vedanta Resources ने 25 करोड़ डॉलर का कर्ज चुकाया

नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) ने बार्कले बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से लिए गए 25 करोड़ डॉलर के कर्ज का भुगतान कर दिया है। कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने इससे पहले कहा था कि उसके पास आगामी तिमाहियों में कर्ज चुकाने के लिए पर्याप्त साधन हैं। वीआरएल ने बार्कले बैंक से कर्ज के रूप में लिए गए 15 करोड़ डॉलर का पुनर्भुगतान कर दिया है। कंपनी ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के 10 करोड़ डॉलर के कर्ज को भी चुका दिया है।

ये भी पढ़ें: देररात घर में घुसकर हमला, पति-पत्नी घायल

Exit mobile version