Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chiyaan Vikram की फिल्म “Veera Dheera Sooran Part 2” का जबरदस्त टीज़र हुआ आउट

December 10, 2024

Chiyaan Vikram की फिल्म “Veera Dheera Sooran Part 2” का जबरदस्त टीज़र हुआ आउट

Veera Dheera Sooran Part 2 : साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म “वीरा धीरा सूरन पार्ट 2” का शानदार टीजर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म निर्माता एस. यू. अरुण कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एस. जे. सूर्या, सूरज वेंजरमूडू, दुशारा विजयन सहित अन्य स्टार्स  ने मुख्य किरदार निभाया हैं ।

फिल्म का टीज़र शानदार दिख रहा है जिसमे चियान विक्रम एकदम देसी अंदाज में काफी सशक्त भूमिका में दिख रहे हैं। टीज़र में सबसे खास बात यह है कि कहानी बहुत नेचुरल दिख रही है। एक्शन भरपूर है साथ ही दर्शकों को जबरदस्त ऐक्टिंग देखने का मज़ा मिलने वाला है।  टीजर में चियान विक्रम  का इन्सेक्ट लुक देख सकते हैं साथ ही पुलिस और अपराधियों के बीच जंगल तक चेंजिंग सीक्वेंस भी दिख रहा हैं । टीजर में मेकर्स में काफ़ी सस्पेंस और थ्रिल एलिमेंट रखा हैं।

चियान विक्रम के हाथों में धारदार हथियार और एक्शन सीक्वेंस  के साथ 1 मिनट और 47 सेकंड का टीजर कई सारे सवालों के साथ ख़त्म होता हैं।

“वीरा धीरा सूरन पार्ट 2” म्यूजिकल फ़िल्म है जिसे जी वी प्रकाश कुमार  कम्पोज़ किया है फ़िल्म के सिनेमॅटोग्राफर थेनी ईश्वर  है। फिल्म की एडिटिंग जी के प्रसन्ना ने की है और आर्ट डायरेक्शन सी एस बालचंदर ने किया है। एच आर पिक्चर्स की रिया शिबू ने इस बड़े बजट की फिल्म का निर्माण किया है। रिया पहले भी कई बड़े फ़िल्म प्रोजेक्ट्स जैसे  मुंबईकर, ठग्स,  मुरा फ़िल्मों का निर्माण किया  हैं। रिया शिबू सुपर हिट फिल्म आरआरआर (RRR) और विक्रम जैसी फिल्मों की डिस्ट्रिब्युटर भी रह चुकी हैं।

रिया शिबू द्वारा निर्मित इस फिल्म का शानदार टीज़र देखकर कह सकते हैं कि यह फिल्म एक्शन थ्रिलर होने के साथ साथ इसमें  दर्शकों के मनोरंजन लिए  भरपूर मसाला है। फिल्म के विजुअल्स पहले ही जारी कर दिए गए थे जिसे 14 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे और जिसने कई रिकार्ड ध्वस्त कर दिए थे।

आज जारी हुए फिल्म के टीज़र में दिखाए गए जबरदस्त सीन्स ने प्रसंशकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है और इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के बारे में उत्सुकता और बढ़ गई है।  फिलहाल वीरा धीरा सूरन पार्ट 2 की शूटिंग आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गई है और अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य जोर शोर से चल रहा है।

वीरा धीरा सूरन पार्ट 2 को अगले वर्ष जनवरी में एक साथ कई भाषाओं में बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म तमिल, तेलुगु के साथ साथ हिन्दी में भी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें