Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाहन डीलर को भी वाहन ‘स्क्रैपिंग’ सुविधा मिलनी चाहिए: नितिन गडकरी

September 14, 2023

वाहन डीलर को भी वाहन ‘स्क्रैपिंग’ सुविधा मिलनी चाहिए: नितिन गडकरी

नयी दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाहन के डीलर को भी वाहन ‘स्क्रैपिंग’ सुविधाएं खोलनी चाहिए। पांचवें ‘ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार एक सकरुलर अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित कर रही है। इससे सरकार डीलर को वाहन ‘स्क्रैपिंग’ सुविधाएं शुरू करने की अनुमति देगी। उन्होंने कहा कि भारत वैकल्पिक ईंधन तथा जैव ईंधन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित कर रहा है।

सरकार भारत को हरित हाइड्रोजन का सबसे बड़ा निर्माता बनाने के लिए काम कर रही है। मंत्री ने बताया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। वाहन डीलर भारत को 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत यात्री वाहनों का चौथा सबसे बड़ा निर्माता और वाणिज्यिक वाहनों का छठा सबसे बड़ा निर्माता है। गडकरी ने कहा कि उनका सपना भारत को दुनिया का शीर्ष वाहन केंद्र बनाना है।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें