Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto की बिक्री November में 19 फीसदी घटी

December 1, 2022

वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto की बिक्री November में 19 फीसदी घटी

वाहन विनिर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने बृहस्पतिवार को बताया कि नवंबर में उसकी बिक्री एक साल पहले की तुलना में 19 फीसदी घटकर 3,06,552 इकाई रह गई। एक साल पहले समान अवधि में 3,79,276 वाहनों की बिक्री हुई थी। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया कि घरेलू बाजार में कुल बिक्री 1,52,716 रही जो पिछले वर्ष के समान महीने के 1,58,755 इकाइयों की तुलना में 4 फीसदी कम है। बजाज ऑटो ने कहा कि पिछले महीने उसका निर्यात 30 फीसदी घटकर 1,53,836 इकाई रहा है जो पिछले वर्ष समान महीने में 2,20,521 इकाई था।

ये भी पढ़ें: खेमका को हाईकोर्ट से राहत, केंद्र में मिलेगा अतिरिक्त सचिव स्तर का दर्जा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें