Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vendors ने हजारों डॉलर के भुगतान के लिए Twitter पर किया मुकदमा

April 5, 2023

Vendors ने हजारों डॉलर के भुगतान के लिए Twitter पर किया मुकदमा

सैन फ्रांसिस्को: एलन मस्क द्वारा संचालित ट्विटर पर वेंडर्स के एक ग्रुप द्वारा मुकदमा दायर किया गया है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म हजारों डॉलर का भुगतान करने में विफल रहा है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट कोट कैप्शनिंग, यस कंसल्टिंग और जनसंपर्क फर्म कैनकॉम और डायलॉग मेक्सिको ने प्रस्तावित क्लास-एक्शन मुकदमे में आरोप लगाया कि ट्विटर को उनकी सेवाओं के लिए लगभग 40,000 डॉलर से 140,000 डॉलर तक के बिलों का भुगतान करना बाकी है। मुकदमा कैलिफोर्निया उत्तरी जिला न्यायालय में दायर किया गया है।

चार प्रस्तावित वर्ग-कार्रवाई के मुकदमे भी दायर करनेवाले और सैकड़ों ट्विटर कर्मचारियों की ओर से मध्यस्थता की मांग करने वाले शैनन लिस-रिओर्डन ने कहा कि ‘मस्क ने ट्विटर वेंडर्स से कहा कि अगर वे भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं, तो मुकदमा करें।’ मंगलवार देर रात रिपोर्ट में लिस-रिओर्डन के हवाले से कहा गया, ‘‘वह अब उनकी इच्छा पूरी कर रहे हैं। कर्मचारियों की तरह व्यवसायों को भी भुगतान के लिए मुकदमा नहीं करना चाहिए।’’

इस बीच, अनुबंधित कर्मचारियों द्वारा भी ट्विटर पर मुकदमा दायर किया गया है, जिनका आरोप है कि उनके साथ नियमित कर्मचारियों के समान व्यवहार किया जाना चाहिए। प्रस्तावित क्लास-एक्शन मुकदमे का दावा है कि नवंबर में ट्विटर ने बिना किसी अग्रिम सूचना के स्टाफिंग फर्म टीईकेसिस्टम्स इंक द्वारा नियोजित कई कर्मचारियों को निकाल दिया। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को सैन फ्रांसिस्को में एक मकान मालिक के मुकदमे का भी सामना करना पड़ रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी ने मस्क के पदभार संभालने के बाद से कुछ अन्य मुकदमों के साथ-साथ किराए के भुगतान में चूक की है।

ये भी पढ़ें: एक युग का लॉगआउट : बंगाल की राजनीति में नया लॉगिन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें