Site icon Dainik Savera Times

भारतीय बाजार को लेकर बहुत उत्साहित हैं: एयर एशिया के मालिक ‘Capital A’

 

सिंगापुर: कुआलालंपुर स्थित ‘कैपिटल ए’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी टोनी फर्नांडीस ने सोमवार को कहा कि कंपनी ‘‘ भारतीय बाजार को लेकर बहुत उत्साहित है।’ ‘कैपिटल ए’ के पास एयरलाइन एयर एशिया का स्वामित्व है। कैपिटल ए (जिसे पहले एयर एशिया ग्रुप के नाम से जाना जाता था) ने पिछले साल अपनी भारतीय एयरलाइन अनुषंगी कंपनी टाटा समूह को बेच दी थी।

टोनी फर्नांडीस ने कहा, ‘‘ हम टाटा समूह के साथ काम कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि आगे भी उसके साथ मिलकर काफी कुछ करेंगे।’उन्होंने कहा, ‘‘हम बस उड़ान संचालित कर रहे हैं और पर्यटकों को देश में ला रहे हैं। भारतीय पर्यटकों को अन्य गंतव्यों तक ले जा रहे हैं।

भारत में एयर एशिया करीब 15 स्थानों से विमान सेवाएं संचालित करती है। हाल ही में उसने अमृतसर और मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बीच विमान सेवा शुरू की थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत में और अधिक पहुंच स्थापित करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें : युवक के पैर से गुजरा ट्रैक्टर, काटनी पड़ी टांग

Exit mobile version