Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vivo को ‘मेड इन इंडिया’ X90 श्रृंखला से प्रीमियम खंड में अपनी पकड़ मजबूत करने का भरोसा

April 23, 2023

Vivo को ‘मेड इन इंडिया’ X90 श्रृंखला से प्रीमियम खंड में अपनी पकड़ मजबूत करने का भरोसा

नयी दिल्ली : स्मार्टफोन कंपनी वीवो प्रीमियम श्रेणी में एक्स90 श्रृंखला के स्मार्टफोन बाजार में पेश करने वाली है। कंपनी ने बताया कि भारत में बन रहे (मेड इन इंडिया) इस श्रृंखला के स्मार्टफोन से कंपनी को इस श्रेणी में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, एक्स90 सीरीज के स्मार्टफोन- दो स्मार्टफोन- एक्स90 और एक्स90 प्रो 26 अप्रैल को बाजार में पेश होने वाले हैं। कंपनी का दावा है कि इन स्मार्टफोन से मोबाइल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अनुभव बेहतरीन हो सकेगा।

भारत में एक्स90 श्रृंखला के स्मार्टफोन का इसके ग्रेटर नोएडा स्थित संयंत्र में विनिर्माण किया जा रहा है। कंपनी ने इसी महीने कहा था कि वह देश में अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए 2023 में और 1,100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और ग्रेटर नोएडा में उसकी नई विनिर्माण इकाई में उत्पादन 2024 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

वीवो की ग्रेटर नोएडा में पहले से ही एक विनिर्माण इकाई संचालित है और भारत में बिकने वाला प्रत्येक स्मार्टफोन भारत में बना हुआ है। वीवो इंडिया के ब्रांड रणनीति प्रमुख योगेंद्र श्रीरामुला ने एक्स90 को क्रांतिकारी उत्पाद बताया क्योंकि इसकी कैमरा क्षमता एक अलग ही स्तर पर है।

ये भी पढ़ें : कुलदीप बिश्नोई को नोटिस देकर मांगेंगे जवाब : मोहन बड़ौली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें