Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

VIVO ने अपना नया इन्नोवेशन ‘मेक इन इंडिया’ Vivo X Fold 3 Pro किया लॉन्च

June 7, 2024

VIVO ने अपना नया इन्नोवेशन ‘मेक इन इंडिया’ Vivo X Fold 3 Pro किया लॉन्च

नई दिल्ली : स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने आज भारतीय बाजार में अपना नया इन्नोवेशन ‘मेक इन इंडिया’ वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो को आज लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी कीमत 159999 रुपए है। इस नए स्मार्टफोन से वनप्लस ओपन और सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 को टक्कर मिल सकती है। वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में 8.03 इंच का 2के ई7 एमोलेड डिस्प्ले है। एक्स फोल्ड3 प्रो में उद्योग-प्रथम कार्बन-फाइबर अल्ट्रा-टिकाऊ लाइटवेट ¨हज है। स्क्रीन में पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन और एचडीआर 10 का सपोर्ट है।

इसमें 6.53 इंच का एमोलेड कवर डिस्प्ले भी है, दोनों ही 120हट्र्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इसमें एलटीवीओ पैनल है, इसलिए कंटेंट के आधार पर रिफ्रेश रेट को 1हट्र्ज से 120 हट्र्ज के बीच एडजस्ट किया जाता है। अल्ट्रा-थिन ग्लास प्रोटेक्शन और आर्मर ग्लास कोटिंग के साथ, डिवाइस टिकाऊपन सुनिश्चित करता है। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 एसओसी द्वारा संचालित है, जो 16जीबी तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और एक टीबी तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज द्वारा समर्थित है। इसके अतिरिक्त, इसमें वीवो की कस्टम वी3 इमेजिंग चिप भी शामिल है। इसमें 5700 एमएएच की बैटरी है जो 100 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें: CM मान की अगुवाई में Barinder Gayal, Harjot Bains और MP Malwinder Kang ने की अहम बैठक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें