Site icon Dainik Savera Times

Vivo Y500 Pro: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

टेक्नोलॉजी डेस्क : स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने अपने घरेलू बाजार चीन में नया Vivo Y500 Pro लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इसे अपनी लोकप्रिय Y-सीरीज के तहत पेश किया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। खास बात यह है कि फोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा और 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो इसे बाकी डिवाइसों से अलग बनाती है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

Vivo Y500 Pro में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन (1260×2800 पिक्सल) के साथ आता है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 94.1 प्रतिशत है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव और बेहतर हो जाता है।

फोन में नया MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसे LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।

फोटोग्राफी का नया अनुभव

Vivo ने इस फोन को खासतौर पर कैमरा प्रेमियों के लिए डिजाइन किया है। इसमें 200MP Samsung HP5 प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। हाई-रेजोल्यूशन सेंसर की मदद से यूजर्स को लो-लाइट में भी बेहतरीन फोटो क्वालिटी मिलती है।

दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Vivo Y500 Pro में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन कुछ ही मिनटों में घंटों तक का बैकअप देने में सक्षम है। इतना ही नहीं, डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है।

कीमत और वेरिएंट्स

Vivo Y500 Pro चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है –

8GB + 128GB: CNY 1,799 (लगभग ₹22,000)
8GB + 256GB: CNY 1,999 (लगभग ₹25,000)
12GB + 256GB: CNY 2,299 (लगभग ₹28,000)
12GB + 512GB: CNY 2,599 (लगभग ₹32,000)

यह फोन Auspicious Cloud, Light Green, Soft Powder और Titanium Black रंगों में उपलब्ध होगा।

कुल मिलाकर, Vivo Y500 Pro उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है जो एक ही फोन में पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और शानदार कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं।

Exit mobile version