Site icon Dainik Savera Times

वाघ बकरी टी ग्रुप को पीयूष गोयल के हाथों मिला मोस्ट एंड्योरिंग ब्रांड का अवॉर्ड

 

नई दिल्ली : एक प्रतिष्ठित मंच इंडियन फैमिली बिजनैस अवार्ड्स परिवारों द्वारा चलाए जा रहे ऐसे उद्योगों का सम्मान और पुरस्कृत करता है जिन्होंने भारतीय व्यावसायिक धरातल को आकार देने और उन्नित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परिवार द्वारा चलाए जा रहे व्यवसाय भारत की कार्पोरेट रूपरेखा का आधार रहे हैं, जिन्होंने उल्लेखनीय सहनशीलता और दीर्घकालिकता प्रदिर्शत की है।

ये पुरस्कार माननीय केंद्रीय वाणज्यि एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उनकी असाधारण उपलब्धियों और राष्ट्र के विकास और उन्नित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदान किए गए। फैमिली बिजनैस अवॉर्ड के हाल ही में आयोजित समारोह में वाघ बकरी टी ग्रुप को जूरीज स्पैशल मोस्ट एंड्योरिंग ब्रांड से सम्मानित किया गया।

वाघ बकरी टी ग्रुप की ओर से रसेश देसाई, एमडी, पराग देसाई, ईडी और पारस देसाई, ईडी ने माननीय केंद्रीय वाणज्यि एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से अवॉर्ड प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने खुद के नाम पर रखा Strait of Hormuz का नाम, अमेरिकी राष्ट्रपति के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

Exit mobile version