बिजनेस डेस्क: इटली के कृषि मंत्री फ्रांसेस्को लोलोब्रिगिडा ने भारत के साथ पारस्परिक व्यापार संबंधों को मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने दोनों देशों की सरकारों के बीच मजबूत संबंधों का हवाला देते हुए कहा है कि पारस्परिक व्यापार संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत है।
उन्होंने शनिवार से शुरू हुए दो दिन की व्यापार संवर्धन प्रदर्शनी भारत रोड शो ‘विनइटली’ की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की है। ‘विनइटली’ का जिक्र करते हुए इटली के कृषि मंत्री ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है जहां ‘सर्वश्रेष्ठ इतालवी वाइन और अन्य कंपनियां प्रतिनिधित्व करती हैं, मिलती हैं, चर्चा करती हैं। उन्होंने कहा कि यह हर दृष्टिकोण से इस उद्योग के विकास से संबंधित विषयों को गहराई से समझने का अवसर देता है।
इटली के कृषि मंत्री ने वीडियो संदेश में दोनों देशों के मजबूत संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पारस्परिक निर्यात के जरिये इसे और मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ अपने दोस्ताना संबंधों को और मजबूत नहीं करना चाहते हैं, बल्कि पारस्परिक व्यापार संबंधों को भी मजबूत करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- 14 अप्रैल को तय होगा बिहार का सीएम? बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपी जिम्मेदारी

