Site icon Dainik Savera Times

वार्डविज़र्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल गुजरात में दो हजार करोड का करेगी निवेश

वड़ोदरा: जॉयई-बाईक ब्राण्ड के तहत इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने 2024 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल एंसीलरी क्लस्टर के विकास के लिए गुजरात में दो हजार करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए राज्य सरकार के साथ करार किया है। कंपनी ने आज यहां बताया कि इस संबंध में एक करार पर हस्ताक्षर किये गये हैं। यह समझौता सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य में हरित परिवहन तथा इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के विकास को बढ़ावा देगा।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Exit mobile version