Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Wardwizard ने लॉन्च किया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Mihos

January 12, 2023

Wardwizard ने लॉन्च किया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Mihos

नोएडा : हरित परिवहन की दिशा में कदम और आगे बढ़ाते हुए इलेक्ट्रिक दोपहिया जॉय ईबाईक के निर्माता वार्डविज़र्ड ने आज पॉली डाइक्लोपेंटाइाईन मटीरियल से बने नए हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर मिहोस का लॉन्च किया जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपये है। स्कूटर का उत्पादन वडोदरा में कंपनी की विनिर्माण सुविधा में होगा और डिलीवरी पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी। मिहोस 7 सेकंड से भी कम समय में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और यह 95 एनएम के तात्कालिक टॉर्क के साथ आता है।

टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है और यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 100 किमी तक चलती है। इसकी कीमत करीब 1.35 लाख रुपये रहने की उम्मीद है। लॉन्च के मौके पर वार्ड विजार्ड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक यतिन गुप्ते ने कहा कि, स्कूटर न केवल अपने रेट्रो लुक और उन्नत सुविधाओं के साथ ग्राहकों को उत्साहित करेगा बल्कि विभिन्न सड़क स्थितियों में टिकाऊपन और आराम के उच्च मानकों के साथ अतिरिक्त सुरक्षा भी प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा- कंपनी समग्र ई-गतिशीलता पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और देश में हरित गतिशीलता को अपनाने और विकास में तेजी लाने के लिए भारत के पहले ईवी सहायक क्लस्टर को विकसित करने के लिए अपने आरएंडडी विंग में और निवेश कर रही है। वर्ष 2023 देश में ईवी मोबिलिटी का स्थापना वर्ष होने जा रहा है। कंपनी ने गुरुवार को एक्सपो में अपनी सिटी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रॉकफेलर के कॉन्सेप्ट से भी पर्दा उठाया। इसे दैनिक सवारी के लिए सवारों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। कंपनी 2024 के अंत तक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें