Site icon Dainik Savera Times

Wave Mobility ने 3.25 लाख रुपये में सौर-चालित EV Ava को किया पेश

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माता वेव मोबिलिटी ने शनिवार को अपना सौर ऊर्जा से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन ‘एवा’ को 3.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया। तीन सीट वाले इस इलेक्ट्रिक वाहन को यहां आयोजित ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ में पेश किया गया।

किफायती एवं छोटे आकार की ईवी मुहैया कराने के मकसद से विकसित इस वाहन को कंपनी ने तीन संस्करणों में पेश किया है। हालांकि शुरुआती 25,000 वाहनों की बुकिंग के लिए ही कंपनी ने यह खास कीमत रखी है।  इस अवसर पर वेव मोबिलिटी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नीलेश बजाज ने कहा कि कंपनी इसका वाणिज्यिक उत्पादन अगले साल के मध्य से शुरू करना चाहती है।

उन्होंने यह भी कहा कि वाहनों की आपूíत वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में शुरू हो जाएगी। हालांकि इच्छुक ग्राहक इसकी प्री- बुकिंग अभी से कर सकते हैं। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी विलास देशपांडे ने कहा कि शुरुआत में इस वाहन को पुणो एवं बेंगलुरु जैसे चुनिंदा शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा, हम इसे देश के अन्य हिस्सों में चरणबद्ध ढंग से पेश करेंगे।

ये भी पढ़ें :- ‘एलियन: अर्थ’ सीज़न 2 में पीटर डिंकलेज के साथ नजर आएंगे आदर्श गौरव, अगले महीने शुरू होगी शूटिंग

Exit mobile version