Site icon Dainik Savera Times

एलआईसी एजेंटों और कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी उपायों को मंजूरी

नयी दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंटों और कर्मचारियों के लाभ के लिए कल्याणकारी उपायों की एक श्रृंखला को मंजूरी दे दी है। ये कल्याणकारी उपाय एलआईसी (एजेंट) विनियम, 2017 में संशोधन, ग्रेच्युटी सीमा में वृद्धि और परिवार पेंशन की एक समान दर में संशोधनों से संबंधित हैं। एलआईसी एजेंटों और कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी उपायों को मंजूरी दी गई हैं जिसमें एलआईसी एजेंटों के लिए ग्रेच्युटी की सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गयी है। इससे एलआईसी एजेंटों की कामकाज स्थिति और लाभ में पर्याप्त सुधार आएगा। पुन: नियुक्त एजेंटों को नवीकरण कमीशन के लिए पात्र होने में सक्षम बनाया गया है जिससे उन्हें बढ़ी हुई वित्तीय स्थिरता प्रदान की जा सकेगी। वर्तमान में, एलआईसी एजेंट पुरानी एजेंसी के तहत किए गए किसी भी बिजनेस पर नवीकरण कमीशन के लिए पात्र नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

Exit mobile version